{"_id":"735522d0823053b0b4564b99c4826f55","slug":"woman-beaten-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए करते थे विवाहिता से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए करते थे विवाहिता से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
गांधीनगर थाना के अंतर्गत एक विवाहिता ने दहेज मांगने के खिलाफ ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और परिवार के कई लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धमकियां देने की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक छन्नी हिम्मत में रहने वाली महिला ने गांधीनगर थाने में शिकायत दी कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। उन्होंने बताया कि उसका मायका घर संजय नगर में है। उनके पिता ने छन्नी हिम्मत में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उनकी शादी कर दी।
विज्ञापन
तब पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया, लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें और दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। उसने बार-बार कहा कि उनके पिता पर बाकी पूरे परिवार की जिम्मेदारी है, इसलिए वह और दहेज नहीं दे सकते हैं, लेकिन ससुरालियों ने उनकी एक न सुनी और उलटे उनके अत्याचार बढ़ गए।
विज्ञापन
कई बार उसके साथ घर में मारपीट भी की गई। आखिरकार महिला के सब्र का बांध टूट गया। महिला ने तंग आकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने छन्नी हिम्मत रहने वाले मनोहर लाल, बद्रीनाथ, आशा रानी, विक्की, बिट्टू और बिट्टा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और धमकियां देने के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।