{"_id":"0a5d75b4d4f6451c358ef304f5a1492b","slug":"victim-of-rape-charges-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार की पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार की पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा थाना क्षेत्र में लगभग साढ़े तीन माह पहले सामूहिक बलात्कार का शिकार होने वाली एक महिला ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस बलात्कार के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है और वह सरेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। उसने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह राज्यपाल एनएन वोहरा के पास जाकर गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि नवंबर में इलाके के ही चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ 109 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 के तहत मामला परिवर्तित कर दिया, लेकिन उन पर नरमी रखी।
चारों आरोपी खुलेआम उसके घर के आसपास घूमते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। उसने कहा कि वह राजभवन जाकर राज्यपाल से शिकायत करेंगी।