{"_id":"7c660be37d032e8018a53abe2f180445","slug":"vegetable-vendor-kidnap-3-year-old-child-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल की बच्ची को लेकर भागा सब्जी बेचने वाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 साल की बच्ची को लेकर भागा सब्जी बेचने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में शनिवार को एक तीन साल की बच्ची का अपहरण होने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि एक रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाला युवक बच्ची को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी जांच करते हुए घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर ही युवक से बच्ची को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है और बच्ची को मेडिकल कराने के बाद उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण के पीछे क्या कारण था, इसकी अभी जांच की जा रही है। केनाल रोड पुलिस चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला रोहित मौजूदा समय में निटको लेन तालाब तिल्लो में रहता है।
विज्ञापन
वह सब्जी बेचने का काम करता है। शनिवार को वह सब्जी बेचने गया और गली में खेलने वाली एक बच्ची को रेहड़ी के ऊपर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। स्थानीय लोगों ने उसे बच्ची को ले जाते देख लिया।
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए मोहिंद्र नगर में उसे पकड़ लिया और बच्ची को भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।