{"_id":"591c87bc4f1c1bd529f233fc","slug":"vdc-member-firing-on-suspicious-activity-in-rajori","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: संदिग्ध गतिविधि पर वीडीसी सदस्य ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी: संदिग्ध गतिविधि पर वीडीसी सदस्य ने की फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 17 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी की कालाकोट सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले धर्मसाल पुलिस थाने के रैंथल गांव में वीडीसी सदस्य द्वारा हवाई फायरिंग करने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार रैंथल गांव में मंगलवार और बुधवार की देर रात वीडीसी सदस्य ने अपने घर के पास कोई संदिग्ध गतिविधि देखी।
वीडीसी सदस्य द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे उसने अपने घर के पास के खेतों में कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते देखा। वीडीसी सदस्य द्वारा उन्हें देखे जाने के बाद वह वहां से तेजी से भाग निकले। डर के मारे सदस्य ने अपनी वीडीसी बंदूक निकाली व हवा में फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसे एक आतंकवादी हमला समझा व घरों में ही दुबके रहे। कई अन्य वीडीसी सदस्यों ने भी अपनी-अपनी वीडीसी बंदूक तैयार कर लीं व किसी भी हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद सदस्य ने तुरंत पुलिस को भी सूचित कर दिया। त्रियाठ पुलिस चौकी से पुलिस बल उक्त गांव में पहुंचा व तलाशी अभियान भी छेड़ दिया। पुलिस के हाथ तो कुछ नहीं लगा, लेकिन लोगों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
वीडीसी सदस्यों ने एसएसपी राजोरी गुहार लगाते हुए कहा कि वह मामले को गंभीरता से लें व गांव में पुलिस चौकी स्थापित करें। वहीं पुलिस ने धर्मसाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस गांव में हर गतिविधि पर पूरी नजर बनाए हुए है व लोगों का विश्वास बहाल किया जा रहा है।