जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे का भेजा उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के खडून गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक चाचा ने गोली मारकर भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हुई बंदूक भी बरामद कर ली है।
वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना रात साढ़े 11 बजे के करीब की है। जिले के कंडी थाना क्षेत्र के खडून डोक में मोहम्मद मारुफ पुत्र मौ. बशीर दोस्तों संग बैठा बात कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इसी बीच उसका चाचा नवाबुद्दीन भी वहां आ गया। बातों बातों में मारुफ और चाचा नवाबुद्दीन में जमीन के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
मामला बढ़ा तो नवाबुद्दीन ने अपनी 12 बोर की बंदूक निकालकर मारुफ पर गोली चला दी। गोली सीधे मारुफ के माथे पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी नवाबुद्दीन फरार हो गया। परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी नवाबुद्दीन को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त हुई बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।