फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two youths killed in car falls into ditch

दिवाली की खुशियां मातम में बदली, दो की मौत

Wed, 22 Oct 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 22 Oct 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
two youths killed in car falls into ditch

बीती देर रात बनी के सियारा इलाके के निकट कार खाई में गिरने से दो युवकों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की रात भर जानकारी न होने के कारण शव अगले दिन निकाले गए। दुर्घटना में मृतकों में 23 वर्षीय जीवन सिंह निवासी दन्नी बांजल और 34 वर्षीय बिशन सिंह निवासी गत्ती बनी हैं।

विज्ञापन


वहीं बुधवार की सुबह जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर बाइक हादसे में दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके08डी-4779 में सवार दोनों युवक कठुआ से दिवाली के त्योहार का सामान खरीद कर वापस घर लौट रहे थे। सियारा इलाके में तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रात भर हादसे की किसी को भी इत्तला नहीं मिली। बहरहाल बुधवार की सुबह सड़क निर्माण में लगे ग्रेफ कर्मचारियों ने कार देखी। इसके बाद दोनों शव बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवकों में शामिल जीवन सिंह जोड़ेयां माता मंदिर के पुजारी का बेटा है। हादसे की जानकारी मिलते ही बनी कसबे सहित आसपास के इलाकों के बाजार शोक स्वरूप बंद हो गए। स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिए गए।


उधर जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्नी के निकट हमीरपुर मोड़ पर मालवाहक वाहन को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय बाइक और वाहन के मुड़ जाने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक उत्तम सिंह निवासी बदोली और उनकी पत्नी आशा रानी घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचाराधीन उत्तम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed