{"_id":"5e732aca8ebc3e769f5e671e","slug":"two-youths-arrested-who-became-prey-of-pakistan-s-honeytrap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार बुन रही हनीट्रैप का जाल, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार बुन रही हनीट्रैप का जाल, दो युवक गिरफ्तार
Thu, 19 Mar 2020 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में अरनिया पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसे दो युवकों को हिरासत में लिया है। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से दो युवकों को हिरासत में लेने की सूचना से हड़कंप मच गया। इनमें से एक युवक बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अरनिया पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसे दो युवकों को हिरासत में लिया है। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से दो युवकों को हिरासत में लेने की सूचना से हड़कंप मच गया। इनमें से एक युवक बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार हनीट्रैप से जुड़े पुराने मामले में जांच के दौरान दो और युवकों के नाम सामने आए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक स्थानीय युवक है जबकि दूसरा बीएसएफ कर्मी बताया जा रहा है जो तेलंगाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सीमावर्ती इलाकों के युवकों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची है। इसी तरह के एक मामले में कुछ माह पूर्व अरनिया से ही एक युवक को पकड़ा गया था। इसके बाद जम्मू से सटे एक क्षेत्र में भी हनीट्रैप का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
प्रारंभिक छानबीन में बताया जा रहा है कि इन सभी मामलों में आईएसआई युवकों को लड़की के प्यार का झांसा दिलाकर खुफिया जानकारी हासिल कर रही थी। इसमें मुख्य रूप से सुरक्षा बलों की मूवमेंट समेत अन्य सामरिक महत्व की जानकारी ली जा रही थी।