{"_id":"5ffc2ddf9412e40c6d5241c4","slug":"two-terrorist-associates-of-jaish-e-mohammad-arrested-from-awantipora-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के दो मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jammu and Kashmir: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के दो मददगार गिरफ्तार
Mon, 11 Jan 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने जैश के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के मददगार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सीमा पार बैठे आतंकी कमांडरों के संपर्क में थे। अवंतीपोरा पुलिस, 42-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 130वीं बटालियन ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकियों के मददगारों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ने में सफलता पाई। दोनों के पास से गोला-बारूद बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बर्फबारी का सितमः घाटी में बिछी बर्फ की मोटी चादर, बुनियादी सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान शेजान गुलजार बेग निवासी चेरसू और वशीम-उल-रहमान शेख निवासी अवंतीपोरा के रूप में हुई है। दोनों आतंकवादियों को हथियार गोला बारूद पहुंचाने, आश्रय देने और रसद प्रदान करने में शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।