{"_id":"5dbb25d48ebc3e93a230ead2","slug":"two-overground-workers-arrested-with-grenade-in-sopore-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः सोपोर में ग्रेनेड के साथ दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनगरः सोपोर में ग्रेनेड के साथ दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
Thu, 31 Oct 2019 11:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सोपोर शहर के एक चेक प्वाइंट पर सेना और सीआरपीएफ के जवान वाहनों की तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान आतंकियों के मददगार दो ओजीडब्ल्यू हथगोलों के साथ सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गए। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। मालूम हो कि 28 अक्तूबर (सोमवार) को सोपोर में बस स्टॉप पर हुए ग्रेनेड हमले में 20 नागरिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन