फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two lakh rupees cheated by doctor in name of admission in MBBS in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर डॉक्टर से ठग लिए दो लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Dec 2019 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated by doctor in name of admission in MBBS in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें बिहार के कटिहार निवासी विशाल कुमार (वर्तमान पता-एन 301 होम्स 121 सेक्टर-121 सीएनजी पंप के पास नोएडा) और केरल निवासी निसार केपी शामिल हैं।

विज्ञापन


एमएलए हॉस्टल की मेडिकल अफसर डॉ. महजबीन शेहरी ने क्राइम ब्रांच के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दोनों आरोपियों ने अपना परिचय देते हुए यह विश्वास दिलाया कि उसकी बेटी को देहरादून में मेडिकल में वेबसाइट के जरिये दाखिला करा देंगे।
विज्ञापन


इस आश्वासन के बाद शिकायतकर्ता ने एडवांस में दो लाख रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। शेष राशि दाखिला के बाद देने को कहा। क्राइम ब्रांच ने जांच की तो पाया कि दोनों ने कई बैंक खाते खोल रखे हैं। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई सिमकार्ड भी ले रखे हैं, ताकि लोगों की गाढ़ी कमाई को धोखाधड़ी से हड़पा जा सके। इस आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed