फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two injured in car accident

कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

Mon, 13 Apr 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
two injured in car accident

जम्मू स्थित बाड़ी ब्राह्मणा के सिड़को चौक पर सड़क पार करती मां-बेटी को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अनीता (45) बेटी सोनिया (21) के साथ गांव लसोआडे़ आई थी। सोमवार को दोनों वापस सुजानपुर (पंजाब) जा रही थीं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों को सिडको चौक से पंजाब के बस पकड़नी थी। इसके लिए वह हाईवे क्रास कर रही थीं, तभी सांबा की तरफ से आ रहे एक कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। मौके पर काफी लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed