{"_id":"e4f94565b4fb8e0f5734cc47f69beaf0","slug":"two-heroin-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से भाग रहे दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से भाग रहे दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशों के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गंग्याल पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में हेरोइन बेचने का कारोबार कर रहे थे। गंग्याल थाना के एसएचओ एजाज वानी के अनुसार पुलिस ने कुंजवानी चौक पर नाका लगाया था।
इसी दौरान नाके पर पहुंची सफेद कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। कार चालक ने रुकने की बजाय सतवारी की ओर कार दौड़ा दी।
कार को गंग्याल के पास लगे नाके पर पकड़ लिया गया। कार सवार दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। उनकी तलाशी के दौरान मलिक मार्केट निवासी रमीम अहमद के पास से आठ ग्राम और दूसरे युवक बठिंडी निवासी अल्ताफ हुसैन के पास से ढाई ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि रमीम लंबे समय से हेरोइन तस्करी का धंधा करता आ रहा है।
वह मुख्य रूप से पंजाब और हिमाचल से हेरोइन लाता है। आरोपियों ने बताया कि वह बठिंडी, सुजवां, सैनिक कालोनी और आसपास के क्षेत्र में 12 से 15 हजार रुपये प्रति ग्राम हेरोइन बेचते हैं। पुलिस के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोग भी पकड़ में आ सकते हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।