फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two died from eating poisonous food

जहरीला भोजन खाने से मां-बेटे की मौत

Sat, 02 Aug 2014 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 02 Aug 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
two died from eating poisonous food
गांव हीरे चक्क में शनिवार को जहरीला भोजन खाने से एक घर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से बीमार हो गया है। उसे जीएमसी की इमरजेंसी में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को परिवार के लोग राजमा-चावल खाकर सोये थे लेकिन सुबह उठते ही लगातार उन्हें उलटियां आने लगीं। गंभीर हालत में उन्हें हलका मढ़ स्थित अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला के पति को गंभीर हालत में जीएमसी भेज दिया गया। पुलिस ने मां-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हीरे चक्क में हुई घटना

two died from eating poisonous food

जानकारी के मुताबिक गांव हीरे चक्क में विजय कुमार (45) अपने पूरे परिवार के साथ रात का खाना खाकर सोए थे।सुबह जब उठे तो उनकी पत्नी गीता देवी (40) और तीन साल के बेटे नितेश की हालत बिगड़ी हुई थी।

आस-पड़ोस तथा परिवार के लोगों ने पीड़ितों हलका मढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गीता देवी और तीन के बेटे नितेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि डाक्टरों ने विजय कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया।

पुलिस ने की पति से पूछताछ

two died from eating poisonous food

जहां उन्हें इमरजेंसी में रखा गया है।  उपचाराधीन विजय के ताया का बेटा अस्पताल में साथ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। विजय कुमार से पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित विजय कुमार ने कहा की वह शहर में ही निजी कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि रात को सोने से पहले सबने एक
साथ राजमा-चावल खाए थे।

जिसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह उठे तो सभी की हालत खराब हो गई। अफरा-तफरी में सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद विजय की हालत बदहवास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed