फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two army jawan killed in road accident

छुट्टी लेकर घर आ रहे दो जवानों की मौत

Mon, 02 Feb 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 02 Feb 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
two army jawan killed in road accident

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह हुए हादसे में 11 जैक राइफल के दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। नायक पुरुषोत्तम सिंह निवासी मीन सरकार बाड़ी ब्राह्मणा और लांस नायक भजन सिंह निवासी रायपुर डाकखाना पाकनी आरएस पुरा एक ही पलटन के थे और उनकी पठानकोट में तैनाती थी।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार दोनों जवान आठ दिन की कैजुअल लीव लेकर अपनी अल्टो कार से पठानकोट से घर आ रहे थे। कार को नायक पुरुषोत्तम चला रहे थे। सांबा में सैनिक क्षेत्र माहेश्वर के निकट वीरभूमि पार्क के पास वाहन से नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन


इससे कार पलटते हुए गहरे नाले में जा गिरी। इस दौरान भजन सिंह पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुरुषोत्तम कार में बुरी तरह फंस गए।

स्थानीय निवासी और मौके पर पहुंचे सेना के एक जवान ने उन्हें कार से बड़ी मुश्किल से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed