{"_id":"00ca33ee0fbe93442e153a6a164b7293","slug":"truck-driver-arrested-with-fake-currency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली करंसी के साथ ट्रक चालक सहित क्लीनर धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली करंसी के साथ ट्रक चालक सहित क्लीनर धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी को अनलोड कर वापिस जा रहे ट्रक चालक को क्लीनर सहित पुलिस ने हजारों रुपए के नकली नोटों के साथ दबोच लिया। इस मामले में एक लकड़ी के ठेकेदार को भी देर रात पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए चालक और क्लीनर का कहना है कि उसने नकली नोट ठेकेदार से लिए। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया है। नोटों की जांच करने के बाद जब्त कर लिए गए। घटना नगरोटा सब डिवीजन के बन टोल प्लाजा नाके की है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना इस मामले की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ नगरोटा भारत भूषण ने पुलिस टीम के साथ बन टोल प्लाजा पर नाका लगाया। यहां डोडा जा रहे ट्रक नंबर जेके02टी, 0287 को रोका गया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर इसमें चालक सज्जाद अहमद निवासी डोडा और क्लीनर आबिद हुसैन निवासी किश्तवाड़ से एक हजार रुपए वाले दस नोट बरामद किए गए। इन नोटों को टोल प्लाजा की पैसे जांचने वाली मशीन में जांचा गया।
इसमें सभी दस नोट नकली साबित हुए। इसके बाद इन्हें पकड़ लिया गया। एसडीपीओ ने इन दोनों से नोटों के बारे पूछताछ की तो बताया कि वह डोडा से लकड़ी लेकर आए थे और नरवाल में लकड़ी के ठेकेदार विनोद कुमार को लकड़ी दी।
इसके बदले उसने दस हजार रुपए हजार वाले सभी नोट उसे दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने नरवाल में छापा मार कर देर रात को लकड़ी के ठेकेदार विनोद कुमार को भी पकड़ लिया।
यह नोट कहां से आए और कितना नेटवर्क है, फिलहाल यह अभी जांच का विषय है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की टीम ने इसे लेकर कई जगहों पर छापे मारी भी की है। कई और लोग इस मामले में पकड़े जा सकते हैं।