फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   truck cleaner died due to electic current

ट्रक की छत पर था क्लीनर, मौत

Tue, 03 Nov 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
truck cleaner died due to electic current

रौन दोमेल क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक के क्लीनर की करंट लगने से मौत हो गई। क्लीनर ट्रक की छत पर चढ़ा हुआ था तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह श्रीनगर से पंजाब की तरफ  एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह रौन दोमेल चौक पर पहुंचा तो चालक ने वहां पर ट्रक को साइड पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


क्लीनर वसीम डार पुत्र गुलाम अहमद निवासी हंदवाड़ा को ड्राइवर ने तिरपाल ठीक करने के लिए कहा। वसीम जैसे ही तिरपाल ठीक कर रहा था। अचानक उसका हाथ उसके ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया और वह तारों से चिपक गया। उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने किसी तरह से पीछे से बिजली बंद करवाई, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। बिजली बंद होने पर क्लीनर तारों से छिटककर सड़क पर आ गिरा।


स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed