फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three policemen held in robbery

व्यापारी को लूटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2014 01:37 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
three policemen held in robbery

कश्मीर के एक व्यापारी को लूटने के मामले में पुलिसकर्मियों पर ही गाज गिरी है।

विज्ञापन


व्यापारी से छह लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस स्टेशन नगीन में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोठीबाग पुलिस ने व्यापारी तसुद्दक हुसैन डार निवासी बडगाम की शिकायत पर यह कार्रवाई की।

एसएसपी श्रीनगर अमित कुमार ने इस संबंध में कोठीबाग पुलिस स्टेशन के अफसरों को जांच रिपोर्ट जल्द पेश करने की हिदायत दी है।

पुल‌िस ने कैसे छीना पैसों से भरा बैग

three policemen held in robbery

तसुद्दक हुसैन डार के मुताब‌िक वह टीआरसी से छह लाख रुपये से भरे बैग के साथ बैंक से बाहर निकला और आटो में बैठा।

इसके बाद पुलिस जिप्सी में सवार तीन पुलिसकर्मियों ने उसे उतार अपने साथ बैठा लिया और जबरन बैग छीन लिया।

बैग छीनने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों ने डार को शहर के बाहर दूर दराज इलाके में उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं तीनों आरोपी पुल‌िसवालों के नाम

three policemen held in robbery

बाद में घटना की शिकायत डार ने कोठीबाग पुलिस स्टेशन में की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल जलालुद्दीन, कांस्टेबल शौकत अहमद और कांस्टेबल इम्तियाज अहमद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed