{"_id":"b9796057b3fddb785d0a37f8f97087a7","slug":"three-pilgrims-were-injured-by-falling-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन श्रद्धालु घायल हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवन मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन श्रद्धालु घायल हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुंवारी से एक किलोमीटर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने व भूस्खलन के कारण तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक घायल का भवन तथा दो अन्य का कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह तड़के अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर बढ़ने पर लम्मी केरी नामक स्थान पर खराब मौसम के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसमें दर्शन कर लौट रहे तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में कल्याण सिंह (51) निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, राजकुमारी तिवारी (50) निवासी कृष्णानगर मध्यप्रदेश और आशा रानी मिश्रा (31) निवासी बड़ौदा शामिल हैं। इनमें से दो घायलों का कटड़ा चिकित्सा केंद्र और एक का भवन में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन