फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three people arrested in akhnoor sex racket

अखनूर सेक्स स्कैंडल में शामिल है कई बड़ी हस्तियां

Tue, 08 Dec 2015 12:46 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
three people arrested in akhnoor sex racket

ग्रामीण और छोटे कस्बे की युवतियों को सेक्स स्कैंडल में फंसाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो स्थानीय दुकानदार भी हैं। सोमवार की देर रात अखनूर के अलग-अलग इलाकों में हुई छापामारी से उन लोगों में हड़कंप मच गया, जिनके नाम पुलिस के पास पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इनमें कई प्रतिष्ठित लोगों के नाम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक लापता युवती द्वारा पुलिस को स्कैंडल की दी गई जानकारी में कहा गया कि राजनीति और व्यापार जगत की कई हस्तियां इस घिनौने कृत्य में शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अखनूर कसबे में देर रात तक कई जगह छापे मारे। तीन लोगों को दबोचा गया है। इनमें अखनूर कसबे के ही दो दुकानदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोगों की तलाश में देर रात पुलिस छापामारी करती रही। पुलिस की कार्रवाई के बाद कसबे के कई दुकानदार और नेता भूमिगत हो गए हैं। कुछ अखनूर छोड़कर अन्य स्थानों पर भाग गए हैं।

पकड़े गए लोगों में दो स्थानीय दुकानदार

three people arrested in akhnoor sex racket

एसपी (ग्रामीण) राजीव पांडे ने सोमवार को अखनूर थाने में पहुंचकर मामले की थाना प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस गोरखधंधे में शामिल तमाम लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार आईजीपी ने भी इस मामले में कडे़ निर्देश दिए हैं। पुलिस युवती से मिले फोन नंबरों की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि स्कैंडल में शामिल सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

पुलिस को जानकारी मिली है कि ग्रामीण और दूरदराज कस्बे की लड़कियों को राज्य के बाहर ले जाकर धंधा करवाया जाता है। इससे पहले जम्मू के पूर्व एसएसपी अतुल गोयल ने भी जानीपुर इलाके में चलने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed