{"_id":"58616ab14f1c1b8940eec0ae","slug":"thefts-in-jammu-of-cash-and-jwellary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी, नकदी और गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरी, नकदी और गहने उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में चोरियां
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू में चोरों ने कानाचक इलाके में दो घरों में चोरियां की। चोर घरों से गहने और पैसे ले गए हैं। दोनों घटनाओं को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके से एक स्कूटी चोरी होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
कोट रोड पुरखू इलाके के रहने वाले प्रीतम लाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके घर में सेंध लगा दी है। चोर घर से नकदी और गहने ले गए हैं। इसके अलावा अशरवा गांव के तरसेम ने पुलिस को बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। जब वे वापस आए तो देखा कि चोरों ने घर से गहने तथा नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन