फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft in shoes showroom

तबाही के मंजर में शुरू हुई चोरी की वादरातें

Sat, 13 Sep 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft in shoes showroom

जहां सभी लोग कुदरत के कहर से जूझ रहे हैं चोर अपने काम पर लगे हुए हैं। उधमपुर में बीती रात चोर दीवार तोड़ कर जूतों के एक शोरूम से हजारों की नकदी और कीमती जूतों पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जब कर्मचारी ने शोरूम को खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा था। पिछली दीवार को तोड़ कर बड़ा सुराख निकाला गया था। कर्मचारी ने फौरन इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पाया कि चोर शो रूम से करीब 42 हजार की नकदी ले गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा 25 जोड़े कीमती जूते। 15 कीमती बेल्ट पर भी हाथ साफ कर गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक जांच पूरी की और फिर मामला दर्ज किया। शहर में दिन ब दिन बढ़ रही चोरियों को लेकर प्रशासन चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों का कहना है कि करीब छह महीने में पूरे शहर में कई चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह पूरे शहर के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed