{"_id":"8b4070aa7a86f51e10e5c24edd1e833a","slug":"theft-cases-rise-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही चोरियां, चोरों के हौसले हुए बुलंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़ रही चोरियां, चोरों के हौसले हुए बुलंद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
छह माह और तीन दर्जन से ज्यादा चोरियां। मंदिरों के शहर जम्मू में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हालांकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरवाल बेल्ट में वाहन चोरी के मामले अधिकतर हैं। रूप नगर कालोनी के लोगों का तो एक शिष्टमंडल इन चोरी की घटनाओं की शिकायत करने पुलिस के अधिकारियों से मिला तथा अपने-अपने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
शहर के रूप नगर, जानीपुर और सरवाल के अलावा शहर के कई हिस्सों में चोर गिरोह दोबारा सक्रिय हो गया है। सरवाल में वाहनों की चोरियां अधिकतर सामने आई हैं। इनमें दो पहिया वाहनों की संख्या अधिकतर है। हालांकि पुलिस ने कुछ मामलों में वाहनों की चोरियां की रिकवरी कर ली है लेकिन रिकवरी का अनुपात चोरी की घटनाओं के आगे बहुत कम है।
विज्ञापन
करीब एक माह पहले तालाब तिल्लो में चोर गिरोह सक्रिय हुआ था। कुछ सूने घरों तो कहीं सेंध लगाकर लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। छह माह में तीन दर्जन के करीब छोटी-बड़ी चोरियों के मामले में सामने आ चुके हैं। पुलिस के आला अधिकारी चोरी की घटनाओं में जांच-पड़ताल जारी होने की बात कह रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन