{"_id":"5850e2234f1c1bad5d64a429","slug":"theft-case-solve","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में रिश्तेदार ने ही उड़ा लिए लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में रिश्तेदार ने ही उड़ा लिए लाखों रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के घर से लाखों रुपये की चोरी होने के बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी की गई राशि बरामद कर ली गई है। बरामदगी में एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट भी शामिल हैं। आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव बरन के रहने वाले रतन सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके बेटे की शादी थी। सब लोग घर से बारात के लिए निकले। वापस आकर देखा तो घर से करीब 3.5 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने हरजीत सिंह सिंबलवाला नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दबिश देकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूली। पुलिस ने हरजीत सिंह के घर से 392500 रुपये बरामद किए। हरजीत सिंह पीड़ित का रिश्तेदार है। वह शादी में शरीक होने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
इनमें दो हजार के चार नए नोट, 1000 के 15, 500 के 39 पुराने नोट के अलावा 50 के 200, 20 के 8, 10 के 34 नोट शामिल हैं। थाना प्रभारी गुरिंदर पाल का कहना है कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।