कश्मीरः पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश नाकाम, एक आतंकी और मददगार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की दो साजिशों को नाकाम किया है। अनंतनाग शहर में पुलिस के जवानों की हत्या कर हथियार छीनने की साजिश रच रहे आतंकी को चीन निर्मित पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आतंकी जैश का है, जिसकी पहचान अयाज अहमद भट के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य मामले में सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। वह अनंतनाग शहर में ग्रेनेड फेंकने की योजना बनाने में शामिल था। उसकी पहचान रेयस अहमद मीर के रूप में हुई है, साथ ही कब्जे से एक ग्रेनेड बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख की रहस्यमयी पहाड़ी जहां छुपा है गहरा राज, जानिए कैसे खुद-ब-खुद ऊपर चढ़ती हैं गाड़ियां
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी पुलिस के जवानों की हत्या कर हथियार छीनने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की 1-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने कई स्थानों पर नाके लगाए और गहन जांच की। इसी दौरान जैश के एक आतंकी को पकड़ने में सफलता मिली।
यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला बोले- कोरोना ने अजीब स्थिति पैदा कर दी, पत्नी के पास भी नहीं जा सकता, ये बात भी कही
गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका, बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता
उधर, गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सभी नाकों पर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अफसरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा पुख्ता करने पर विमर्श किया। कहा कि आतंकी और शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं, नई रणनीति से हमले कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही हीरानगर में बॉर्डर पर सुरंग भी मिली। आतंकी किसी न किसी तरह से हमला को करने का प्रयास कर सकते हैं। लिहाजा पूरी तरह से तैयार रहना होगा और सुरक्षा के हर बंदोबस्त करने होंगे।