{"_id":"0e895151629151094b2544e64c7f3154","slug":"ten-years-imprisonment-to-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को 10 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों को 10 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Sep 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के प्रयास के मामले में ट्रायल का सामना कर रहे दो सगे भाइयों को कठुआ के प्रिंसिपल सेशन जज विनोद चटर्जी कौल ने दस साल की सजा सुनाई है। कठुआ के वार्ड 15 में रहने वाले रवि कुमार उर्फ राजा और लवली कुमार पर अदालत ने छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
पुलिस केस के अनुसार 26 जून, 2009 को विजय कुमार ने लिखित शिकायत की कि उनका भाई राजन कुमार रात लगभग 10:30 बजे घर की ओर जा रहा था। घर के करीब ही रवि कुमार, लवली कुमार, रेवा रानी और पुष्पा देवी ने तलवारों और हथियारों से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
किसी तरह राजन उनके चुंगल से निकलकर घर पहुंचा और भाई को सारी बात बताई। दोनों भाई कठुआ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके बाद घायल को कठुआ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और जांच पूरी करने के बाद अदालत में चालान पेश किया।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रिंसिपल सेशन जज ने पाया कि अभियोजन आरोपी भाइयों के खिलाफ लगी धारा 307, 347 और आर्म्स एक्ट के आरोपों को साबित करने में सफल रहा। हालांकि आरोपी रेवा रानी और पुष्पा देवी के खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हो सके।
आरोपी रवि कुमार और लवली कुमार बेल पर चल रहे थे और अदालत ने उनकी जमानत खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें हिरासत में लेने के आदेश भी दिए। दोनों भाइयों को दस-दस साल की सजा सुनाने के अलावा अदालत ने उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
जुर्माना अदा न करने पर उन्हें छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा अदालत ने धारा 341 के तहत दोनों भाइयों को एक-एक साल की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
जेएनएफ