फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teenager raped in moving car

चलती कार में मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 13 Feb 2016 11:58 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped in moving car

मूक बधिर किशोरी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंक देने की सनसनी घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है।

विज्ञापन


एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। अभी तक किसी भी आरोपी के पकड़ने जाने की खबर नहीं। घटना बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन के रगूढ़ा की है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब 12:30 बजे गश्त कर रही पुलिस की फ्लाइंग वाहन ने कुंजवानी बाईपास रोड पर सड़क के दूसरी तरफ कार से एक किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब तक पुलिस का वाहन मोड़ काटकर दूसरी तरफ कार तक पहुंचता, तब तक कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने कार को मौके से भगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन युवकों ने द‌िया शर्मनाक वारदात को अंजाम

Teenager raped in moving car

फ्लाइंग ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर युवकों ने पीड़ित किशोरी को कार से नीचे फेंका और कुछ दूरी पर जाकर खुद भी जंगल के पास कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस की फ्लाइंग ने पीड़ित किशोरी को अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार कराया।

किशोरी ने इशारों के साथ पुलिस को अपने साथ दुष्कर्म करने की बात बताई। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आल्टो कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

सूत्रों का कहना है कि मूक बधिर किशोरी को एक महिला ने युवकों के पास पहुंचाया। उक्त महिला सेक्स रैकेट चलाती है। जिसने किशोरी को युवकों के पास सप्लाई कर दिया। पुलिस को महिला के बारे कुछ जानकारी मिली है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed