{"_id":"060944f3e6cd5f1769211b71ce610e64","slug":"summoned-issued-for-custodian-general-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टोडियन जनरल को समन जारी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टोडियन जनरल को समन जारी किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टोडियन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इवैक्यू जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सतर्कता आयोग ने कस्टोडियन जनरल को समन जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने शिकायतकर्ता सुदेश डोगरा की शिकायत पर गौर करने के बाद उक्त समन जारी किया। शिकायत में कहा गया कि वर्तमान सांसद और अन्य लोगों ने उधमपुर के थालोरा गांव में इवेक्यू जमीन पर अवैध निर्माण किया। उक्त जमीन मुख्य रूप से कृषि के लिए लीज पर दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने वहां शापिंग कांप्लेक्स बनाए और पक्के निर्माण कर जेएंडके इवेक्यू एक्ट 2006 का उल्लंघन किया। आयोग ने इस मामले में साजिश रचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
कस्टोडियन विभाग ने इस संबंध में कुछ सबूतों के साथ रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश की। प्रथम दृष्टया विभाग के अधिकारियों में ईमानदारी और प्रतिबद्धता की कमी पाई गई।
अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की बजाय खुद को बचाने के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश, परिपत्रों और नियमों को बदला गया, जिसमें पारदर्शिता की कमी थी।
आयोग ने कस्टोडियन जनरल को नोटिस जारी करते हुए पेश होने के निर्देश दिए। साथ ही रिपोर्ट में पेश नीतिगत दिशा-निर्देश, परिपत्रों और नियम स्पष्ट करने को कहा।