फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sub inspector alledeglly raped women, booked

सब इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 02 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
sub inspector alledeglly raped women, booked

रियासत पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर कारगिल की एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लगे आरोप की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कारगिल की एक महिला ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को जलते देख कुछ लोगों ने आग पर काबू पाया और पीड़िता को कारगिल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में महिला का बयान लेने पहुंची पुलिस टीम को महिला ने बताया कि बटालिक चौकी के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रमजान ने कुछ दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया था।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने इस बात की शिकायत पति से भी की थी, पर उसने कोई गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते उसने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed