फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Student suicide

76 फीसदी नंबर पाने के बाद भी छात्र ने की आत्महत्या

Fri, 05 Feb 2016 12:52 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Student suicide

76 फीसदी अंक हासिल करने के बावजूद डोडा जिले के एक मेधावी छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। वह इतने अंक से संतुष्ट नहीं था। वह 95 फीसदी तक अंक हासिल करने की उम्मीद कर रहा था। परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही छात्र बुरी तरह टूट चुका था।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा की दौड़ से विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव का एक और दुष्परिणाम सामने आया। दो दिन पहले विंटर जोन के दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया। इसमें बगला भरत के रहने वलो पंद्रह वर्षीय छात्र सादिक हुसैन ने 76 फीसदी अंक हासिल किया।
विज्ञापन


हालांकि उसने डिस्टिंगशन हासिल किया, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षा काफी अधिक थी। वह काफी मेधावी छात्र था। बताया जाता है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही वह गुमशुम रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही था गुमशुम

Student suicide

वीरवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य सोकर जागे, पर वह नहीं उठा। पहले तो परिवार वाले समझते रहे कि सादिक देर से सोया होगा, लेट उठेगा। लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया।

कमरे से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ने पर सब के सब हक्का-बक्का रह गए। सादिक पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। उसे आनन-फानन में उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

शोक में डूबे परिवार वालों ने बताया कि सादिक 90 से 95 फीसदी के बीच अंक आने की उम्मीद लगा बैठा था। परिणाम आने से पहले वह काफी उत्साहित था। जब उसे 76 फीसदी अंक आया तो वह जैसे सदमे में चला गया। उसे काफी समझाया-बुझाया भी गया, लेकिन वह बहुत उदास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed