{"_id":"462741f0aa37a2c0d3973641eb2430aa","slug":"student-commits-suicide-under-suspicious-conditions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर नहीं थे पेरेंट्स, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर नहीं थे पेरेंट्स, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 May 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार के हवाले कर दिया। घटना के वक्त घर में किसी के मौजूद न होने पर छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा नंदनी शर्मा तोफ की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार नंदनी के माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वह हर रोज की तरह अपनी नौकरी पर चले गए। नंदनी घर मे अकेली ही थी। उसने पंखे से दुपट्टा टांगा और गले में डालकर फंदा लगा लिया। मां-बाप ने जब उसको फोन कर हालचाल पूछने की कोशिश की तो कोई रिस्पांस नहीं आने पर घर चले आए। आगे देखा तो बेटी फंदे से झूलती मिली। इसके बाद दोनों फूट-फूट कर रोने लगे। पुलिस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
युवती ने फंदा लगाया, अस्पताल भर्ती
आरएस पुरा की रहने वाली एक युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिवार वालों की नजर पड़ने पर उस बचा लिया। पहले उसे आरएस पुरा अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन