{"_id":"56264586326e240a945a6d514d5cef58","slug":"ssb-inspector-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएसबी का इंस्पेक्टर संगलदान में मृत मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी का इंस्पेक्टर संगलदान में मृत मिला
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के संगलदान स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48 बटालियन का एक इंस्पेक्टर वीरवार की सुबह संदिग्ध हालत में अचेत पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसे लोगों ने स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक रेमश चंद्र जोशी उत्तराखंड के चमोली जिला का रहने वाला था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एसएसबी की 48 बटालियन सी कंपनी को बनिहाल-कटड़ा रेलवे टनल और ट्रैक के निर्माण में जुटे रेलवे कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन