फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SRTC employee mising

एसआरटीसी का जूनियर असिस्टेंट लापता

Fri, 05 Sep 2014 01:04 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
SRTC employee mising

स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) का जूनियर असिस्टेंट बस स्टैंड से लापता हो गया है। उसके बेटे ने उसके लापता होने की शिकायत बस स्टैंड में दर्ज करवाई है। लापता व्यक्ति दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड स्थित कार्यालय पहुंचा था और उसके बाद लापता हो गया। उनकी टेबल से एक पत्र मिला है, जिसे लेकर उन्हें दिल्ली जाना था। दिल्ली कार्यालय में फोन करके पता किया तो वहां पर भी वह नहीं पहुंचे। ऐसे में बेटे ने बाप के न दिल्ली पहुंचने और न घर में आने की स्थिति पर पुलिस को जानकारी दे दी।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक बख्शी नगर निवासी दलजीत सिंह एसआरटीसी में जूनियर असिस्टेंट के पद पर बस स्टैंड स्थित कार्यालय में तैनात है। दलजीत सिंह के बेटे की ओर से बस स्टैंड पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसके पिता पहली सितंबर को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। घर से निकलते वक्त उन्होंने कार्यालय से एक लेटर दिल्ली स्थित एसआरटीसी के आफिस में पहुंचाने की बात कही थी। दो दिन बीत गए, लेकिन पिता के साथ कोई संपर्क नहीं हो सका। बेटे ने बस स्टैंड आफिस आकर साथ काम करने वालों को इसकी जानकारी दी तो दलजीत सिंह की टेबल से वही पत्र मिला, जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली के लिए रवाना होना था। उन्होंने दो दिन तक अपने पिता को जम्मू में भी ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने लापता की एफआईआर दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकालने गया जवान लापता

SRTC employee mising

बस स्टैंड में एटीएम से पैसे निकालने गया आर्मी का जवान लापता हो गया। कानाचक्क निवासी एक व्यक्ति नेबस स्टैंड पुलिस को शिकायत में बताया कि कानाचक्क निवासी प्रदीप सिंह उसका भाई है, जो कि आर्मी में है और पटियाला में ड्यूटी करता है। दो सितंबर को पटियाला जाने के लिए वह उसे बस स्टैंड बस में चढ़ाने के लिए आया था।

तभी प्रदीप ने एटीएम से पैसे निकलवा लाने की बात कही लेकिन डेढ़ घंटे तक वापस नहीं आया। तब भाई ने सोचा शायद प्रदीप बस पकड़कर सीधा निकल गया है। अगले दिन तक फोन पर कोई सूचना नहीं मिलने पर संपर्क किया तो बात नहीं हो सकी। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रदीप सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed