{"_id":"250afe88f80ba74097c0d1a2da914d7c","slug":"splinter-attack-on-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा सुलझाने गए युवक पर किरच से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा सुलझाने गए युवक पर किरच से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानाचक्क थाना अंतर्गत वीरवार की देर शाम को झगड़ा सुलझाने गए एक युवक पर झगड़ रहे युवकों ने हमला कर दिया। हमले में ध्यारण निवासी सुरेश कुमार (27) जख्मी हो गया। परिवार के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में जीएमसी पहुंचाया। जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ध्यारण में वीरवार को कुछ लोगों का विवाद हो गया। तभी इलाके में रहने वाले सुरेश कुमार ने झगड़ा खत्म करवाने का प्रयास किया तो एक युवक ने उलटे उस पर ही हमला कर दिया। उन्होंने सुरेश कुमार के पेट में किरच मार दी।
उसके पेट से खून बहने लगा। परिवार के लोगों ने सुरेश को जीएमसी में भर्ती करवाया। सुरेश इलाके में करियाना की दुकान करता है। सुरेश के मुताबिक झगड़े वाले स्थान पर उनका घर है। बाहर उनके माता पिता बैठे थे, युवक लड़के हुए उनकी ओर आ गए थे। उन्हें हटाने का प्रयास करते वक्त एक ने उनके पेट में किरच खोंप दी।
विज्ञापन
इसी तरह से एक अन्य मामले में पंजगराई इलाके में कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। विवाद में कुछ लोगों ने हमला करके मूलरूप मध्य प्रदेश, मौजूदा नगरोटा निवासी मेवा लाल (31) को जख्मी कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।