फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIT will investigate riasi murder mystery further

रियासी कांड: अब SIT करेगी मामले की जांच

Fri, 23 Jan 2015 12:18 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
SIT will investigate riasi murder mystery further

रियासी के बिड्डा मोड़ दंपति हत्या मामले को लेकर पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन कर दिया है। इस कांड में एक और अहम सुराग सामने आ रहा है। जिस संदिग्ध युवक को बच्ची ने अपना चाचा कहकर पहचान की थी, वह मरने वाले बबलू का भाई हो सकता है। जांच पड़ताल में यह बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस की समझ में यह नहीं आ रहा कि बबलू को लेने आए भाई सहित अन्य रिश्तेदार चाचा विक्की को पहचानने से इंकार क्यों कर रहे हैं, क्योंकि यदि उन्हें पता है बबलू उनका अपना है तो चाचा विक्की क्यों नहीं पहचाना जा रहा। विक्की बबूल का वही भाई हो सकता है, जो उसके साथ रहता था और लापता है।
विज्ञापन


उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ है। टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच करेगी और इस मामले से जुड़े लोगों से गहन पूछताछ करेगी। पांच साल की नेहा अभी पुलिस की कस्टडी में है। एएसपी संजय शर्मा का कहना है कि बच्ची का अभी उपचार चल रहा है। वह स्वस्थ है, लेकिन कुछ उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची मां बाप के एक दम से दूर चले जाने और हादसे की वजह से सहम चुकी है। उसको अभी ऐसे लोगों के पास भेजना, जो उसे जानते नहीं, उसकी दिमाग पर असर डाल सकता है। रियासी पुलिस की महिला कांस्टेबल पिछले एक हफ्ते से बच्ची की देखभाल कर रही है। इस मामले में शामिल दो संदिग्ध युवकों और एक लापता बच्ची का अभी भी सुराग नहीं लग पाया है।

बबलू की हत्या की गई है: एसएसपी

SIT will investigate riasi murder mystery further

बबलू का पोस्टमार्टम हुआ
मृतक बबलू का वीरवार को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम हुआ। एसएसपी विवेक गुप्ता का कहना है कि इसमें साफ है कि बबलू की हत्या की गई है। इसलिए बोर्ड बनाए बिना ही पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने इस मामले को हत्या करार देते हुए 302 में मामला दर्ज किया गया है।

क्या हो सकता है कारण
सूत्रों की मानें तो मरने वाला बबलू दस साल पहले घर से भाग कर आ गया था। यहां आने के बाद उसने शादी की और अपनी कमाई से एक टैक्सी खरीदी। वह टैक्सी चलाता था। बताया जा रहा है कि मारने वालों ने शायद उसकी टैक्सी और उसका घर हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी हो।

टीमें हरियाणा भेजने की तैयारी
मामले की जांच को बनाई सिट जांच करने के लिए हरियाणा जाने की तैयारी कर रही है। कुछेक दिन में पुलिस हरियाणा में युवकों की तलाश करने के लिए जाएगी।

सिट में शामिल लोग
एसएसपी रियासी विवेक गुप्ता ने सिट का गठन किया है। सिट में डीएसपी युगल किशोर, रियासी के एसएचओ, सब इंस्पेक्टर और एक इनवेस्टिगेटिंग अफसर (आईओ) शामिल हैं। ‘अमर उजाला’ ने पहले ही इस बात को उजागर कर दिया था कि वीरवार को इस मामले को लेकर सिट का गठन किया जा सकता है। इस पर वीरवार को एसएसपी ने मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed