{"_id":"e0d26f5910390617b487f309e58883a2","slug":"showroom-owner-attacked-with-iron-rod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के मालिक पर लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम के मालिक पर लोहे की रॉड से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Nov 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
जम्मू सिटी थाना अंतर्गत रेजीडेंसी रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के मालिक के क्वार्टर में काम करवा रहे कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। हमलावरों ने लोहे की राड के साथ हमला करके शोरूम के मालिक निवासी चांद नगर जोगिंद्र गुप्ता (52) को जख्मी कर दिया। इस हमले में जोगिंद्र गुप्ता की एक टांग टूट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकारी क्वार्टर का लीकेज पानी रोकने की बात पर विवाद हुआ। परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया है। इसके साथ ही रेजीडेंसी पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। चांद नगर निवासी साहिल गुप्ता ने बताया कि जोगिंद्र गुप्ता उनके पिता हैं।
विज्ञापन
रेजीडेंसी रोड पर उनका इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम है। उनके शोरूम के ऊपर सरकारी क्वार्टर है। क्वार्टर के बाथरूम से लगातार पानी आता है। कहने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को लीक हो रहे पानी को बंद करने की बात पर क्वार्टर में काम करवा रहे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। थप्पड़ जड़े और लोहे की राड से हमला करके टांग तोड़ दी।
विज्ञापन
हमलावरों में एक अधिकारी भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कानाचक्क थाना अंतर्गत इलाके में हुई मारपीट की घटना में गंगो चक्क निवासी आरती शर्मा (36) जख्मी हो गई। तीसरे विवाद में नगरोटा इलाके में हुए विवाद में कुलदीप कुमार (28) जख्मी हो गए। चौथे विवाद में कासिम नगर में हुए झगड़े में इलाका निवासी सुनैना (27) जख्मी हो गई।