{"_id":"581c769c4f1c1bad3143814d","slug":"shivsena-workers-received-threat-letters-from-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सैनिकों को आतंकियों ने दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव सैनिकों को आतंकियों ने दी धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिवसैनिकों को धमकी
- फोटो : File Photo
शिव सेना बाला साहिब ठाकरे जेएंडके यूनिट के पदाधिकारियों को आतंकियों के दो अलग-अलग संगठनों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। महासचिव मनीश साहनी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें उर्दू भाषा में लिखे दो पत्र मिले हैं, जिनमें उन्हें आतंकियों गतिविधियों के खिलाफ मुंह रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। यह लेटर इतिहाद-अल-मुजाहिद्दीन की ओर से लिखे गए हैं। पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी डीआईजी और एसएसपी सुनील गुप्ता को इसके बारे में जानकारी दे दी है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
साहनी ने बताया कि शिव सैनिक बहादुर हैं, वे किसी प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। भविष्य में भी आतंकियों गतिविधियों के खिलाफ शिव सैनिक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस मौके पर डिंपी कोहली, राकेश गुप्ता, राज सिंह, विकास पाटेल, नरेश बख्शीन, रोमेश गुप्ता, राजू सलारिया, नरिंद्र चुन्नी और विकास बख्शी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन