फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shambhu Temple accused placed in several locations

कई थानों में रखा जा रहा है आपशंभु मंदिर के आरोपी को

Sun, 19 Jun 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Jun 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
Shambhu Temple accused placed in several locations
- फोटो : अमर उजाला

आपशंभु मंदिर के मुख्य आरोपी को सुरक्षा कारणों के चलते किसी एक थाने में नहीं रखा जा रहा। उसे हर दिन एक नए थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है, ताकि जांच में कोई समस्या पेश न आए। आरोपी को 22 जून तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है। 

विज्ञापन


जम्मू के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने शुक्रवार को आरोपी पेश किया था। इसमें मजिस्ट्रेट ने माना कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए पुलिस को इसकी रिमांड दी जानी चाहिए। यह भी कहा कि आरोपी को अपनी पसंद का वकील लेने का अधिकार है, यदि उसे कोई वकील नहीं मिलेगा, जो सरकारी खर्चे पर उसे सरकारी वकील मिलेगा। 
विज्ञापन


कुछ दिन से मंदिरों के शहर में बने तनावपूर्ण माहौल पर राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा ने पुलिस अधिकारियों से शहर में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसमें लोगों के सहयोग से शहर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न स्तर पर सभी यूनिटों का आपसी तालमेल आवश्यक है। शनिवार को हुई बैठक में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बात हुई। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि किसी कानून के नियम उनकी जिम्मेदारी है और इसे हर कीमत पर कायम रखना होगा। अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों से बातचीत करें, ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। यह भी कहा कि जो लोग फील्ड ड्यूटी पर हैं, उनके साथ तालमेल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed