{"_id":"40187dc92fdbea868a6b959ef49ef3c3","slug":"seven-injured-in-road-accident-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस खाई में गिरी सात यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस खाई में गिरी सात यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर के करीब बसंतगढ़ से रामनगर को आ रही बस पदराका गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को रामनगर के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
घायलों में कमला देवी निवासी बसंतगढ़, अजय राम निवासी जखेड़, शारदा देवी निवासी किया, सुभाष चंद्र निवासी गधटाप, जिया लाल निवासी गंधटाप, रालो देवी निवासी गंधटाप और सागर सिंह निवासी चकाल शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके2जी-9048 बसंतगढ़ से रामनगर को आ रही थी। तभी अचानक पदराका गांव के पास बस का टायर खुल गया और बस करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
परंतु गनीमत यह रही की बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही रामनगर में अफरातफरी मच गई। हर कोई एक-दूसरे से हादसे के बारे में पूछ रहा था।
अस्पताल का अमला भी सावधान हो गया था। जब यह पता चला कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है तो सब ने राहत की सांस ली।