{"_id":"d05b3f03b26ffabffc2bd6fb9d68192d","slug":"selling-fake-lottery-firm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान सरकार के नुमाइंदे बता लॉटरी बेचने वाले धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूटान सरकार के नुमाइंदे बता लॉटरी बेचने वाले धरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी लॉटरियों के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह से जुड़े लोगों को बख्शी नगर पुलिस ने दबोच लिया है। गिरोह के सदस्य खुद को भूटान सरकार का नुमाइंदा बताकर लोगों को टिकट बेचते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनसे भारी मात्रा में फर्जी टिकट और कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुद को अरुणाचल प्रदेश और भूटान सरकार का नुमाइंदा बताकर लोगों को लॉटरी का टिकट बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की एक टीम ने उक्त जगह पर छापा मारा और तीन लोगों को पकड़ लिया। ये लोग एक होटल में रुके हुए थे।
सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र और अमित माकर तीनों राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं। वे लॉटरी बेचकर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे।
पिछले दो महीनों से ये लोग जम्मू में सक्रिय थे और इसी तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। पुलिस जांच कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
कहां-कहां पर और कौन लोग इनके साथ शामिल हैं। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
आशंका है कि इन लोगों का रैकेट दूसरे राज्यों में भी हैं। इन लोगों के शिकार लोगों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है।