{"_id":"349a196f57bf6b201363a519d6fbfba6","slug":"security-guard-shot-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Mar 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक परेशानी के चलते निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड ने खुद को गोली मार ली। घटना शहर के पुरानी मंडी स्थित मुथूट फाइनेंस दफ्तर में हुई है। मृतक गार्ड यहीं पर तैनात था। गोली चलने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक स्वर्ण सिंह डोडा जिले के ठाठरी गांव का रहने वाला है। बुधवार को सुबह कार्यालय खुलने के तुरंत बाद ही वह कार्यालय की तीसरी मंजिल पर चुपके से निकल गया और जाकर अपनी 12 बोर की सिंगल गन से सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन
सुबह 10:20 पर यह घटना हुई। दरअसल, मुथूट फाइनेंस राजपूत सभा कांप्लेक्स के पहले फ्लोर पर है। इसके ऊपर तीन मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। सिक्योरिटी गार्ड रोज की तरह ड्यूटी पर आया हुआ था।
परेड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल महाजन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि वह पारिवारिक परेशानी से त्रस्त था, लेकिन पूरा मामला जांच के बाद ही पता चल पाएगा।