फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rush driving are reason for the accident in highway

हाईवे पर अनियंत्रित गति बन रही काल

Sun, 20 Dec 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 20 Dec 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
rush driving are reason for the accident in highway
नेशनल हाईवे के तेज मोड़ों पर रश ड्राइविंग कई लोगों की जान ले रही है। एक्सप्रेस वे जैसे हाईवे पर लोगों की गति अनियंत्रित हो रही है। इसका नतीजा सड़क हादसों में दुगनी बढ़ोतरी होना है।
विज्ञापन


मौजूदा वर्ष में हाईवे के दो पुलिस स्टेशनों में सड़क हादसों के ही इतने मामले दर्ज हुए हैं, जितने कई थानों के साल भर के मामले नहीं।

इन मामलों में अधिकतर बाइक सवारों के हैं। पिछले छह महीने में दो हजार से अधिक बाइक जब्त होने के बाद ही यह आलम है कि सड़कों पर हर रोज खून बह रहा है।

जानकारी के अनुसार हाईवे के दो थानों नगरोटा और झज्झर कोटली में इस साल दो सौ से अधिक सड़क हादसों के मामले दर्ज हुए हैं।

इनमें झज्झर कोटली में 58 और नगरोटा में 156 मामले सड़क हादसे के दर्ज हुए। झज्झर कोटली में 58 लोग घायल हुए और 7 लोगों की मौत हो गई।

नगरोटा में 197 लोग घायल हो गए और 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे किस कदर बढ़े, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि नगरोटा में कुल दर्ज 299 मामलों में 156 सड़क हादसों के हैं।
विज्ञापन


सबसे चिंताजनक बात यह है कि घायल और मरने वालों की औसत आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है। पिछले आठ महीने में नगरोटा सब डिवीजन में दो हजार बाइक रश ड्राइविंग करने पर जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके सड़क हादसों का ग्राफ ऊपर चढ़ता गया। पिछले वर्ष की तुलना में दुगने मामले दर्ज हुए। दोनों थानों के अंतर्गत 37 मौतें हुईं हैं, इनमें से 25 मौत हाईवे के शुरू होने के बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed