{"_id":"894bb212dd6fb782f00539c728eb4639","slug":"religious-place-burnt-at-jammu-conspiracy-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में लगी, साजिश तो नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल में लगी, साजिश तो नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर बेलीचराना स्थित एक धार्मिक स्थल पर वीरवार की देर रात को अचानक आग लग गई। इससे धार्मिक स्थल के अंदर रखी तस्वीर, कई सारी चुनरी, बिजली के तार सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग अचानक नहीं लगी, बल्कि किसी ने जानबूझ कर साजिशन लगाई है।
विज्ञापन
वेयर हाउस पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जले हुए सामान को भी देखा था। स्थानीय लोग सुबह जब धार्मिक स्थल के नजदीक से गुजरे तो उन्होंने देखा कि स्थल में से धुआं निकल रहा है। अंदर रखी तस्वीर पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है।
विज्ञापन
लोगों द्वारा चढ़ाए गए पैसे भी नहीं है। लोगों के मुताबिक धार्मिक स्थल के अंदर लाल रंग की बहुत सारी चुनरियां रखी थी, जिन्हें एक ही जगह पर इकट्ठा करके जला दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में रोष भरा है।
विज्ञापन
लोग भी अपने स्तर पर इस घिनौनी हरकत करने वालों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रभारी के मुताबिक मौका जाकर देख लिया गया है। अपने स्तर पर जांच की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।