{"_id":"4e81c6fff600871e8d59974a0fb0d996","slug":"register-a-murder-case-against-six-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्र के ज्योड़ा फार्म के फैयाज अली का नाले से शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने छह लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरएस पुरा पुलिस द्वारा इस मामले में दो लोगों रोहित कुमार और दर्शन लाल को हिरासत में लिया गया है, जो चकरोई फार्म में गार्ड के तौर पर तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस मामले में शामिल चार और लोगाें को पकड़ने की मुहिम चलाकर मामले में आगे की कार्रवाई करने में लगी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद फैयाज अली की मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।गौरतलब है कि गांव ज्योड़ा फार्म नाले से युवक का शव मिलने पर सोमवार को गुज्जर समुदाय के लोगाें का गुस्सा फूट पड़ा था।
विज्ञापन
लोगों ने दलजीत चौके पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान आवागमन भी पूरी तरह से बंद रखा था। बाद में एसपी हेडक्वार्टर रंधीर सिंह ने सड़क बंद कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम करवा कर सच्चाई का पता लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगाें ने फैयाज के हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। परिवार के अनुसार फैयाज लियाकत के साथ मवेशियों को ढूंढने निकला था। बाद में उसका शव नाले से बरामद किया गया था। मामले में सोमवार शाम गांव चकरोई के ग्रामीणों ने दो लोगाें को हिरासत में लेने पर थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था।