{"_id":"a656d82fc887f5ad669f4b4e21382e52","slug":"rashan-dealer-killed-a-national-conference-leader-in-rajori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरीः राशन डीलर ने नेकां नेता को गोलियों से भूना, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरीः राशन डीलर ने नेकां नेता को गोलियों से भूना, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकोट के केसर गाला क्षेत्र में एक राशन डीलर ने नेकां के युवा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। पिछले काफी समय से दोनों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम राशन डीलर ने अपनी बीडीसी बंदूक से घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीएपीडी विभाग के राशन डीलर केवल कृष्ण निवासी पाटा मौहल्ला और नेकां नेता इश्तियाक चौधरी निवासी केसर गाला के बीच शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
बात गाली गलोच और फिर मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। थोड़ी देर के बाद राशन डीलर अपनी वीडीसी बंदूक लेकर नेकां नेता के घर पहुंचा और उसे गोली से मार दी।
गोली लगने से नेकां नेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक के पिता सेना के पूर्व अधिकारी हैं।
वहीं हत्या के बाद क्षेत्र में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।