फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rapidly decreasing size of baba barfani

अमरनाथ यात्रा: तेजी से कम हो रहा है बाबा बर्फानी का आकार

Wed, 06 Jul 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Jul 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
rapidly decreasing size of baba barfani
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
बाबा बर्फानी के भक्त हिमलिंग का आकार तेजी से घटने की खबरों से काफी निराश हैं। पहले तीन दिनों में बाबा के दर्शन कर लौटे शिवभक्तों की मानें तो हिमलिंग का आकार मात्र पांच-छह फुट ही रह गया है।
विज्ञापन


कई सालों से नियमित दर्शन करने आ रहे भक्तों का कहना है कि उन्होंने शुरूआती दिनों में इतना कम आकार पहले नहीं देखा। इसका प्रमुख कारण मौसम के बदलते मिजाज को माना जा रहा है। पर्यावरण वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिगिं के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।
विज्ञापन


सनद रहे कि घाटी में इस बार तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। मई माह में बाबा बर्फानी की ताजा तसवीरें सामने आने के समय ही यह लगने लगा था कि इस बार पवित्र हिमलिंग का आकार पिछले वर्षों के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कई साथियों के साथ ग्रुप में आए कानपुर के विपिन द्विवेदी ने बताया कि वे वर्ष 2002 से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने आ रहे हैं। अब तक इतने कम आकार का हिमलिंग नहीं देखा। 2 जुलाई को हम लोगों ने दर्शन किए थे, तब हिमलिंग का आकार लगभग सात फुट का रहा होगा।

'कश्मीर में इतनी गर्मी कभी नहीं देखी'

rapidly decreasing size of baba barfani
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा से लौटे कानपुर के श्रद्धालुओं का कहना था कि बालटाल पहुंचने पर भी गर्मी लग रही थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना गर्म कपड़ों के वहां तक पहुंचे। कश्मीर में इतनी गर्मी कभी नहीं देखी है। इसकी वजह से हिमलिंग भी कम बना है। इस बार तो जम्मू से श्रीनगर तक एक जैसा ही मौसम देखा।

संजीव त्रिपाठी ने कहा कि बाबा का आकार तेजी से कम हो रहा है।  तापमान इसकी बड़ी वजह हो सकती है। इस बार पवित्र हिमलिंग का आकार पहले दिन से ही कम था।

​वहीं दिल्ली, बरेली और मेरठ से श्रद्घालुओं का कहना था कि अमरनाथ यात्रा में घोड़ेवालों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। गुफा तक घोड़े पहुंचने लगे हैं। भीड़ बहुत ज्यादा है। दल में शामिल दिनेश, संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने 4 जुलाई सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बाबा का आकार करीब छह फुट तक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed