{"_id":"b225476114763781d8a59ae351360d24","slug":"rape-with-miner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की आबरू लूट कर फरार हुआ दरिंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की आबरू लूट कर फरार हुआ दरिंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, दोमाना
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
कानाचक्क पुलिस स्टेशन में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कानाचक्क थाना अंतर्गत सीमा से सटे एक गांव की निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी कि लल्याल कैंप निवासी गुल्लू ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन
उनकी बेटी खेत में काम करने गई थी तभी उसने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर सारी घटना मां को बताई। इसके बाद घर के सदस्यों ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।