{"_id":"ec21766669745fbb3702a3d41ff14fb1","slug":"rape-with-his-friend-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्त का रेप किया अब बना...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दोस्त का रेप किया अब बना...
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 11 May 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली छात्र के साथ उसके सहपाठियों द्वारा दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्रों के अभिभावकों की ओर से पीड़ितों पर दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस की ओर से भी छात्र के बयान दर्ज करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में पीड़ित छात्र के मामले की जांच आगे बढ़ नहीं पा रही है। पीड़ित छात्र की मां बच्चे के बयान दिलाने के लिए भटक रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्रों के चाचा और अन्य रिश्तेदार पीड़ित परिवार पर केस खत्म करने के लिए दबाव बना रह हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पीड़ितों के घर के चक्कर काटे जा रहे हैं, ताकि किसी तरह से केस को खत्म करने में आसानी हो सके। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र को बचाने के लिए अभिभावकों की ओर से जोड़-तोड़ प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों छात्रों के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि अभिभावक कुछ पैसे देकर बच्चे का इलाज करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि पुलिस से लगातार बच्चे के लिए इंसाफ मांग रही है, ताकि भविष्य में आरोपी किसी दूसरे के बच्चे के साथ ऐसा न करें।