फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape case against army jawan

सेना के जवान ने किया विधवा का बलात्कार, केस दर्ज

Thu, 17 Jul 2014 05:40 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
rape case against army jawan

सेना का एक जवान महीनों तक एक विधवा को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि जवान ने शादी का झांसा देकर महीनों का महिला के साथ संबंध कायम किए और बाद में मुकर गया।

विज्ञापन


महिला ने जवान पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। महिला ने इंसाफ के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जवान अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सतवारी कैंट में तैनात है आरोपी जवान

rape case against army jawan

विधवा म‌हिला ने इस संबंध में बुधवार को कोर्ट में अर्जी दायर की थी। म‌हिला मूल रूप से रामनगर की रहने वाली है और दांतों के अस्पताल में काम करती है। सतवारी कैंट में तैनात एक जबलपुर निवासी सैनिक सचिन चड्ढा से उसकी दोस्ती हो गई।

दोनों में जान पहचान बढ़ने के बाद सैन‌िक महिला के घर में ही रहने लगा और उसे शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। जब महिला को पता चला की सचिन पहले से ही शादीशुदा है तो उसने सच‌िन पर शादी का दबाव बनाया।

महिला की मेडिकल जांच कराई

rape case against army jawan

शादी की बात करने पर सचिन ने म‌हिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इंसाफ के ल‌िए कोर्ट की मदद मांगी।

कोर्ट ने गंग्याल पुलिस को आदेश दिया है कि सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। केस दर्ज कर पुलिस ने म‌हिला की मेडिकल जांच भी करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed