फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   policeman kills spo wife

एकतरफा प्यार में कांस्टेबल ने दो को उड़ाया, खुद भी जान दी

Mon, 28 Jul 2014 07:46 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
policeman kills spo wife

रविवार देर रात एक पुलिस कांस्टेबल ने एक महिला एसपीओ के घर में घुसकर दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। घटना राजोरी जिले के कालाकोट की है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने सोमवार सुबह तड़के घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांस्टेबल संजय सिंह कालाकोट पुलिस स्टेशन में तैनात है। रविवार को वह अपनी ड्यूटी देने के बाद एसपीओ चमन लाल के घर थर्मल कालोनी कालाकोट में घुस गया और अपनी सर्विस राइफल से उसकी पत्नी उर्मिला कुमारी और उर्मिला की बहन निशा कुमारी को गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल महिला एसपीओ की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन मना करने पर उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

महिला एसपीओ से शादी की जिद पर अड़ा था

policeman kills spo wife

बाद में संजय ने खुद को भी गोली मार ली और इससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि एसपीओ चमन लाल की ड्यूटी राजोरी पुलिस लाइन में है और वह घटना के वक्त पुलिस लाइन में था। कांस्टेबल संजय और एसपीओ आपस में रिश्तेदार भी हैं।

एसपीओ उर्मिला की ड्यूटी कालाकोट में लगी है। राजोरी के एसएसपी मुब्बसर लतीफी ने बताया कि कांस्‍टेबल संजय चमन की साली निशा से शादी करना चाहता था, जबकि चमन इसके खिलाफ था। इसी कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। संजय नौशेरा के बजनोया में रहता था। जबकि मारी गई दोनों महिलाएं नंबल कालाकोट की रहने वाली थी।

संजय रविवार की रात जब घर में घुसा तब उर्मिला रसोई में खाना बना रही थी। बताते हैं कि पिछले काफी समय से संजय का उर्मिला के घर आना-जाना भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed