{"_id":"58931a334f1c1b953fe8002b","slug":"police-solved-case-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
एक आरोपी भी गिरफ्तार
- फोटो : demo
श्रीनगर पुलिस ने 21 जनवरी को श्रीनगर के पुराने शहर में हुए एक महिला के कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी को श्रीनगर के बोटकदल इलाके के पोखरीबल में एक महिला का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
जांच के दौरान कई सबूतों को ध्यान में लिया गया। यह भी पाया गया कि महिला को मारने से पहले उसके गहने उतार लिए गए हैं और मरने से पहले हाथापाई भी हुई है। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। बडगाम जिले के मोछू गांव के रहने वाले शीराज अहमद अलाई (27) को हिरासत में लिया गया। उसने इकबालिया बयान में कहा कि वह महिला के घर गया था।
विज्ञापन
बहस के दौरान मामला बिगड़ा और उसने महिला का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। उसने महिला के जेवर भी उतार लिए। बाद में उसने जेवर बेच दिए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 302, 454 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन